Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Conference: कल सारनी आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Uncategorized

Conference: कल सारनी आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कल सारनी आएंगे मुख्यमंत्री

करोड़ों के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

Conference:बैतूल। महिला सशक्तिकरण को लेकर कल सारनी में भव्य स्व-सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस कार्यक्रम को लेकर पिछले लंबे समय से तैयारियां की जा रही थीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, संभागायुक्त के. जी. तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक प्रशांत खरे, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया, वन मंडल अधिकारी श्री नवनीत गर्ग भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल, रोड शो मार्ग, मुख्य मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, आमजन के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीएम अभिजीत सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्रीमती प्रीति पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 28 मई को सारणी में भव्य स्व-सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सामर्थ से स्वाभिमान की थीम पर आधारित होगा, जिसमें जिले को विकास कार्यों की कई महत्वपूर्ण सौगातें भी मिलेंगी। कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने हेलीपैड, मंच निर्माण, प्रदर्शनी, मंच संचालन, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम, लोकमाता अहिल्याबाई देवी पर केंद्रित कार्यक्रम, जन दर्शन तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरण सहित सभी पहलुओं की सघन तैयारियों के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल पर पानी के टैंकर लगाने, सुगम पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं चिकित्सा दल तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...