Saturday , 6 December 2025
Home Uncategorized Controversy: जमीनी विवाद में अधेड़ को पीटा
Uncategorized

Controversy: जमीनी विवाद में अधेड़ को पीटा

जमीनी विवाद में अधेड़

Controversy: बैतूल। जमीनी विवाद में एक अधेड़ व्यक्ति को पीट दिया जिससे उसे घायल होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथूराम पिता कोडिया भारती 50 वर्ष निवासी बडोरा बुधवार शाम अपने खेत में गया हुआ था। इसी दौरान उसने वहां पर बाजू के खेत वाले लोगों को अपने खेत में खूंटी लगाते हुए देखा तो बुजुर्ग नाथूराम ने उन्हें मना किया। इसी बात को लेकर दोनों ही पक्ष में विवाद हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसमें बाजू के खेत वाले तीन लोगों ने मिलकर नाथूराम के साथ लकड़ी और रस्सी से जमकर मारपीट कर दी जिसमें बुजुर्ग नाथूराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारपीट की जानकारी जैसे ही घायल के परिजनों को लगी तो परिजन घायल को गंभीर हालत में प्राइवेट वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया है।पीडि़त परिवार ने इस पूरी घटना की शिकायत बैतूल बाजार थाने में भी की है। घायल बुजुर्ग को चेहरे, कमर, पैर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल नाथूराम भारती कलेक्टर बंगले पर गार्ड की नौकरी करता है और अपने खाली टाइम में खेती करता है। फिलहाल घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Big initiative: प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने सरकार की बड़ी पहल: निजी डॉक्टरों की सेवाएँ होंगी शामिल

PG डॉक्टरों को मिलेगा विशेषज्ञों जैसा वेतन Big initiative: भोपाल। प्रदेश में...

Sightseeing tour: बांधवगढ़ कबीर गुफा दर्शन यात्रा, 5000 श्रद्धालु करेंगे 15 किमी पैदल चढ़ाई

Sightseeing tour: उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हर साल अगहन पूर्णिमा पर...

Inauguration: दिसंबर में भोपाल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, पीएम करेंगे उद्घाटन

Inauguration: भोपाल। राजधानी भोपाल की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना अब अपने अंतिम...