Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Dead body: सेंट्रल स्कूल के पास मिला युवक का शव
Uncategorized

Dead body: सेंट्रल स्कूल के पास मिला युवक का शव

सेंट्रल स्कूल के

गोधनी निवासी चंद्रशेखर दांते की मौत के कारण स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Dead body: बैतूल। जिले के गंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम सेंट्रल स्कूल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय चंद्रशेखर दांते, निवासी ग्राम गोधनी (तहसील प्रभातपट्टन) के रूप में हुई है। वह बैतूल के ग्रीन सिटी स्थित अपने ससुराल आया हुआ था।

गंज थाना प्रभारी डीएसपी शिफा हाशमी ने बताया कि चंद्रशेखर एक दिन पहले ही अपने गांव से बैतूल आया था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

शराब पीकर बाहर पड़े रहने की आशंका

परिजनों ने पुलिस को बताया कि चंद्रशेखर शराब पीने का आदी था। आशंका जताई गई है कि रात में शराब सेवन के बाद वह बाहर ही पड़ा रहा होगा। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतक के शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात कारणों से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Corpse: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

बैतूल। मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर रविवार को मिले एक अज्ञात युवक उम्र...

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...