Saturday , 14 February 2026
Home Uncategorized Dearness allowance: मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, 3 साल में 30% बढ़ेगा महंगाई भत्ता
Uncategorized

Dearness allowance: मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, 3 साल में 30% बढ़ेगा महंगाई भत्ता

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा

Dearness allowance: भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत देते हुए अगले तीन साल में महंगाई भत्ता (DA) 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया है। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसे 2028-29 तक चरणबद्ध तरीके से 94% तक पहुंचा दिया जाएगा।

इस साल दिवाली पर मिलेगा फायदा

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार 31 मार्च तक महंगाई भत्ता 9% बढ़ाकर 64% करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसमें से 4% वृद्धि दिवाली से पहले और शेष 5% मार्च 2026 से पहले लागू की जाएगी।

5वें और 6वें वेतनमान वाले भी लाभान्वित

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुराने वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

  • 6वां वेतनमान: वर्तमान में 252% डीए, जो 2028-29 तक 295% हो जाएगा।
  • 5वां वेतनमान: वर्तमान में 315% डीए, जो 2028-29 तक 345% तक पहुंच जाएगा।
    राज्य के निगम-मंडलों और उपक्रमों के कर्मचारियों को भी इसी तर्ज पर लाभ मिलेगा।

रोलिंग बजट से तय होंगे खर्च

सरकार ने रोलिंग बजट प्रणाली शुरू कर दी है। इसके तहत विभागों को आगामी तीन वर्षों (2026-27, 2027-28, 2028-29) के लिए बजट की सीमा पहले से तय करनी होगी।

  • विभाग प्रमुख निर्धारित सीमा के भीतर आंतरिक बदलाव कर सकेंगे।
  • किसी भी योजना पर खर्च का स्पष्ट औचित्य और सामाजिक-आर्थिक असर बताना अनिवार्य होगा।
  • नई योजनाओं के प्रस्ताव 31 अक्टूबर तक लिए जाएंगे।

क्या है रोलिंग बजट?

रोलिंग बजट में समय-समय पर खर्च की प्राथमिकताओं को बदली परिस्थितियों के अनुसार समायोजित किया जाता है। इससे सरकार और विभागों के पास हमेशा अगले 12 महीनों की वित्तीय कार्ययोजना बनी रहती है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Trouble: बडोरा मंडी में विवाद के बाद ठप हुआ कामकाज, किसानों को हो रही परेशानी

Trouble: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की बडोरा मंडी में बीती...

Alert: उत्तर भारत में मौसम बदलने का अलर्ट: IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की

Alert: डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में फिलहाल ठंड का प्रकोप कम होने...

Challenge: मटर और मक्का के गिरते दामों से किसान परेशान

महंगाई, बैंक लोन और परिवार पालन बना चुनौती Challenge: आठनेर। मक्का और...

Pipeline burst: जल जीवन मिशन की पाइप लाइन फूटी

सड़क पर लगातार बह रहा पानी, ग्रामीण परेशान Pipeline burst: सावलमेंढ़ा। भैंसदेही...