Saturday , 6 December 2025
Home Uncategorized Liquor sales: प्रतिबंध के बावजूद मुख्य मार्ग पर खुलेआम शराब बिक्री
Uncategorized

Liquor sales: प्रतिबंध के बावजूद मुख्य मार्ग पर खुलेआम शराब बिक्री

प्रतिबंध के बावजूद मुख्य मार्ग पर

देर रात थाने पहुंचे आक्रोशित लोग — बोले, “पहले 4 दुकानें थीं, अब 100 जगह बिक रही शराब

Liquor sales:मुलताई। नगर में शराब बिक्री पर लगे प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम शराब की बिक्री जारी है। इससे परेशान नागरिकों ने सोमवार देर रात थाने पहुंचकर अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की। रहवासी मोहन शिवहरे सहित अन्य लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर उनके घर के पास लंबे समय से शराब बेची जा रही है, और प्रतिबंध के बाद यह कारोबार दोगुनी रफ्तार से बढ़ गया है।

लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर देर रात तक शराबी उपद्रव करते हैं, जिससे नगर का माहौल खराब हो गया है। शिवहरे ने बताया कि पुराने अस्पताल की भूमि के पास भी खुलेआम शराब बिक रही है। जब लोगों ने रोकने की कोशिश की तो शराब विक्रेताओं ने धमकी और गाली-गलौज शुरू कर दी।


🧍‍♂️ नागरिकों का आरोप

रहवासियों ने बताया कि प्रतिबंध से पहले नगर में केवल तीन से चार अधिकृत दुकानें थीं, लेकिन अब हर गली-मोहल्ले में शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि कार्यवाही नहीं होने से अवैध कारोबारी बेखौफ हो गए हैं।

लोगों का कहना है कि सुबह 5 बजे से ही होलसेल सप्लाई शुरू हो जाती है और पूरे दिन शराबियों का जमघट लगा रहता है। इससे परिवारों और युवाओं पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।


👮 पुलिस का पक्ष

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Big initiative: प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने सरकार की बड़ी पहल: निजी डॉक्टरों की सेवाएँ होंगी शामिल

PG डॉक्टरों को मिलेगा विशेषज्ञों जैसा वेतन Big initiative: भोपाल। प्रदेश में...

Sightseeing tour: बांधवगढ़ कबीर गुफा दर्शन यात्रा, 5000 श्रद्धालु करेंगे 15 किमी पैदल चढ़ाई

Sightseeing tour: उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हर साल अगहन पूर्णिमा पर...

Inauguration: दिसंबर में भोपाल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, पीएम करेंगे उद्घाटन

Inauguration: भोपाल। राजधानी भोपाल की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना अब अपने अंतिम...