Thursday , 14 May 2026
Home Uncategorized Death: डंपर से टकराए ट्रक में चालक की मौत
Uncategorized

Death: डंपर से टकराए ट्रक में चालक की मौत

डंपर से टकराए

टायर फटने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Death: बैतूल।बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया, जिसमें ट्रक चालक की जान चली गई। यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब भोपाल से नागपुर जा रहा ट्रक, एक डंपर के पीछे चल रहा था। डंपर का टायर अचानक फट गया, जिससे डंपर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहे ट्रक के चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन वह डंपर से जा टकराया।


उपचार के दौरान हुई मौत


टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसे चालक रमेश विश्नोई (उम्र 31 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। रमेश राजस्थान के रहने वाले थे और रिलायंस कंपनी के लिए ट्रक चला रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले ही यह ट्रक खरीदा था और उसी पर सफर कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद रमेश को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त रमेश ट्रक में अकेले थे और उनकी पहचान उनके मोबाइल फोन से की गई, जो उनकी जेब में मिला।


परिजनों को सौंपा शव


सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत रमेश के परिजनों को सूचना दी। शनिवार को परिजनों के बैतूल पहुंचने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर भारी वाहनों की सुरक्षा और समय पर जांच-पड़ताल की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रमेश की असमय मौत से उनके परिवार और परिचितों में गहरा शोक है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...