Wednesday , 15 April 2026
Home Uncategorized Trash: सामूहिक विवाह के आयोजन में 3 ट्राली निकला कचरा
Uncategorized

Trash: सामूहिक विवाह के आयोजन में 3 ट्राली निकला कचरा

सामूहिक विवाह के आयोजन में 3

50 सफाई कर्मचारियों ने चकाचक किया पुलिस ग्राऊंड

Trash: बैतूल। जिला प्रशासन द्वारा नगर के पुलिस परेड मैदान पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में करीब 740 जोड़ों का विवाह हुआ। विवाह के लिए जिला प्रशासन द्वारा शानदार व्यवस्था की गई थी। बारातियों और घरातियों के भोजन, पानी की भी व्यवस्था की गई थी ताकि किसी को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करने पड़े। आयोजन के संपन्न होने के बाद यहां पर आए लोगों के द्वारा उपहार सामग्री की पन्नी सहित भोजन व्यवस्था के दौरान निकलने वाली डिस्पोजल प्लेट, गिलास सहित अन्य सामग्री को उठाने के लिए नगर पालिका सीएमओ सतीष मटसेनिया के निर्देशन एवं स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया के मार्गदर्शन में आधा सैकड़ा सफाई कर्मचारियों की टीम दिन भर जुटी रही। जैसे ही आयोजन का समापन हुआ पूरा ग्राऊंड चकाचक कर दिया गया। नगर पालिका की त्वरित कार्यवाही को देखकर जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित सुबह और शाम की सैर करने वालों ने भी नगर पालिका प्रबंधन की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की है।


तीन ट्राली निकला कचरा


नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पुलिस परेड मैदान और आसपास से करीब 3 ट्राली कचरा सफाई कर्मचारियों द्वारा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि जहां पर भोजन की व्यवस्था थी वहां पर तीन मैजिक वाहन खड़े किए गए हैं ताकि वंहा पर लोग भोजन करने के बाद प्लेट और गिलास को सीधे मैजिक वाहन में ही डाल दे ताकि यहां पर झूठी प्लेट और गिलास बिखरने से बच सकें।


सुबह से लगे थे आधा सैकड़ा कर्मचारी


श्री धनेलिया ने बताया कि सीएमओ सतीष मटसेनिया के निर्देशन में उन्होंने विवाह कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व से ही आधा सैकड़ा सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी थी जो कि सुबह से ही आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था बनाने का काम करते हुए कचरा उठाकर सीधे ट्रालियों में डाल रहे थे। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा सुबह 9 बजे से रात्रि साढ़े 9 बजे तक काम किया गया तब कहीं जाकर पूरा पुलिस ग्राऊंड और आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा हो सका है।


नपा की सभी ने की प्रशंसा


पुलिस परेड मैदान पर करीब 740 जोड़ों का विवाह और उनके परिजनों सहित अन्य को मिलाकर करीब 2 हजार से अधिक लोग आयोजन में हिस्सा लेने केलिए पहुंचे थे। आयोजन के दौरान यहां पर काफी कचरा एकत्र हो गया था। लेकिन स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया, सुपरवाइजर संजय खरे, सतीश कोलेकर, एवं श्याम प्रधान के साथ उनकी टीम ने मिलकर शानदार तरीके से पूरे पुलिस ग्राऊंड सहित आसपास के क्षेत्र को भी साफ सुथरा कर दिया। शनिवार को सुबह की सैर करने वाले लोगों ने बताया कि आयोजन को लेकर उन्हें यही लग रहा था कि पूरे पुलिस ग्राऊंड में कचरा फैला होगा लेकिन जब उन्होंने सुबह मैदान में जाकर देखा तो पूरा मैदान चकाचक था। सभी ने नगर पालिका और नगर पालिका की सफाई टीम की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...