Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Death: फांसी लगाने से युवक की मौत
Uncategorized

Death: फांसी लगाने से युवक की मौत

फांसी लगाने से युवक

मजदूरी मांगने पर की गई थी मारपीट

Death: खेड़ी सांवलीगढ़। जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ गांव में कल सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रूपेश पिता अजब राव माकोड़े के रूप में हुई है। वह खेड़ी सांवलीगढ़ का ही निवासी था।
स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह 9 से 10 बजे के बीच खेत में पेड़ पर लटके शव को देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के भाई अलकेश माकोड़े ने बताया कि रूपेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पिछले पांच वर्षों से नारायण यादव के पास मजदूरी और हलवाई का काम कर रहा था। 11 तारीख की रात रूपेश पैसे लेने नारायण यादव के पास गया था, जहां उसके साथ मारपीट हुई और उसे पैसे भी नहीं दिए गए। परिजनों का कहना है कि इसी घटना से रूपेश मानसिक रूप से टूट गया और उसने खेत में जाकर आत्महत्या कर ली।
परिजन पहले से ही उसके मानसिक रूप से परेशान होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी छिपा है। फिलहाल मृतक के शव का शनिवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...