Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Death: पत्नी से विवाद पति की जहर खाने से मौत
Uncategorized

Death: पत्नी से विवाद पति की जहर खाने से मौत

पत्नी से विवाद पति

कीटनाशक खाने से गंभीर हो गई थी हालत

Death: बैतूल। पति-पत्नी के बीच विवाद में पति को इतना अधिक गुस्सा आया कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना मुलताई थाना क्षेत्र के चिचंडा गांव की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 5 बजे उसने अंतिम सांस ली। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच मुलताई पुलिस द्वारा की जा रही है। रविवार दोपहर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।


विवाद के बाद से ही शिवपाल बारंगे उम्र 30 वर्ष निवासी चिचंडा तनाव में चल रहा था। उसने गुस्से में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे तुरंत मुलताई अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर देर रात उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया।
सोमवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...