Sunday , 12 April 2026
Home Uncategorized Death: कड़ाके की ठंड ने ली जान: खाट के नीचे अंगीठी जलाने से बुजुर्ग की आग में जलकर मौत
Uncategorized

Death: कड़ाके की ठंड ने ली जान: खाट के नीचे अंगीठी जलाने से बुजुर्ग की आग में जलकर मौत

कड़ाके की ठंड ने ली जान: खाट के नीचे

Death:शहडोल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। तापमान लगातार गिर रहा है और कई जिले शीत लहर की चपेट में हैं। शहडोल में पिछले कई दिनों से पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। 10 दिसंबर को यहां तापमान गिरकर 3 डिग्री तक पहुंच गया। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इसी बचाव ने एक बुजुर्ग की जान ले ली।

ठंड से बचाव बना मौत का कारण

घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के मौहार टोला की है। यहां 62 वर्षीय ईश्वरदीन रैदास मंगलवार रात अपने कच्चे मकान में चारपाई पर सो रहे थे। ठंड से राहत पाने के लिए उन्होंने खाट के नीचे अंगीठी जलाकर रख ली थी। रात में अंगीठी की लपटें बिस्तर तक पहुंच गईं और देखते ही देखते खाट में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण ईश्वरदीन उठ भी नहीं पाए और जलकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह धुआं देखकर हादसे का पता चला

सुबह जब उनका बेटा मुन्नालाल रैदास जागा, तो पिता के कमरे से धुआं उठता देखकर वह घबरा गया। कमरे में पहुंचते ही उसने भयावह दृश्य देखा—बिस्तर, सामान सब जलकर राख हो चुके थे और पिता का जला हुआ शरीर उन्हीं राखों पर पड़ा था। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग अंगीठी की लपटें खाट में लगने से लगी। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेटे ने बताया—रोजाना खाट के नीचे रखते थे अंगीठी

मृतक के बेटे मुन्नालाल ने बताया कि उनके पिता रोजाना कमरे में अकेले सोते थे और ठंड से बचने के लिए धीमी आंच पर अंगीठी खाट के नीचे रख लेते थे। मंगलवार रात भी उन्होंने ऐसा ही किया, लेकिन इस बार यह आदत ही उनकी मौत का कारण बन गई।

साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...