Saturday , 2 May 2026
Home Uncategorized Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Uncategorized

Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

संदिग्ध हालात में महिला

जहर सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Death: बैतूल। जिले के प्रभु ढाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अचानक बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम शीला (उम्र 55 वर्ष) है। परिजनों के मुताबिक सोमवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही महिला

परिजनों ने बताया कि शीला मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी और वह कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसके पति भीकू की लगभग दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पति पहले वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में मजदूरी करते थे और बाद में खेती करने लगे थे। शीला के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा गांव में ही रहता है। जानकारी के अनुसार शीला करीब एक महीने से अपने किसी रिश्तेदार के यहां रह रही थी और तीन–चार दिन पहले ही अपने घर लौटी थी।


बेटे के बयान से नहीं खुला राज

मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को अचानक उल्टियां होने लगी थीं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसने क्या खाया था या किस कारण उसकी तबीयत बिगड़ी। इसी आधार पर जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

अस्पताल के आईसीयू प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...