Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Death: सर्पदंश से मासूम बालक की मौत
Uncategorized

Death: सर्पदंश से मासूम बालक की मौत

सर्पदंश से मासूम बालक की

Death: बैतूल। एक मासूम बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। मामला जिले के ग्राम नरखेड़ का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र पिता मुन्नीलाल इवने उम्र 3 वर्ष निवासी ग्राम नरखेड थाना आठनेर बालक मंगलवार शाम अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने बालक के हाथ पर डंस लिया। जैसे ही सांप के डंसने की जानकारी बालक के परिजनों को लगी तो परिजन बालक को गंभीर हालत में पहले आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बालक को जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बालक के शव का बुधवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Decision: तेंदुए की खाल मामले में हुआ फैसला

Decision: बैतूल। उप मंडलाधिकारी सारनी (सामान्य) के ग्राम लखीपुर (चोपना कैंप) निवासी...

Strategy: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने रूस से खरीदा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए भारतीय कंपनियों ने किया बड़ा सौदा,...

Heart Transplant: डॉ. अनुज लश्करे की देखरेख में हुआ बैतूल का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

अहमदाबाद से स्वस्थ होकर घर लौटे आठनेर के अलकेश डढोरे Heart Transplant:...

Issue: संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा: 12 महीने में 13 बार रिचार्ज क्यों करें यूजर्स?

राज्यसभा में Raghav Chadha ने उठाया सवाल, कहा– 28 दिन वाले प्लान...