Decline: नई दिल्ली। सोने के दाम में आज 12 अगस्त को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 408 रुपए सस्ता होकर ₹99,549 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका भाव ₹99,957 था। इससे चार दिन पहले, 8 अगस्त को, सोना ₹1,01,406 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था।
चांदी की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। यह 92 रुपए महंगी होकर ₹1,13,593 प्रति किलो हो गई। इससे पहले यह ₹1,13,501 प्रति किलो थी। 23 जुलाई को चांदी ने ₹1,15,850 प्रति किलो का अब तक का उच्चतम स्तर छुआ था।
कैरेट के हिसाब से सोने का दाम (रुपए/10 ग्राम)
- 24 कैरेट: ₹99,549
- 22 कैरेट: ₹91,187
- 18 कैरेट: ₹74,662
महानगरों में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत (रुपए/10 ग्राम)
- दिल्ली: ₹1,01,550 (24K), ₹93,100 (22K)
- मुंबई: ₹1,01,400 (24K), ₹92,950 (22K)
- कोलकाता: ₹1,01,400 (24K), ₹92,950 (22K)
- चेन्नई: ₹1,01,400 (24K), ₹92,950 (22K)
- भोपाल: ₹1,01,450 (24K), ₹93,000 (22K)
अन्य प्रमुख शहरों के भाव
जयपुर, लखनऊ, कानपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,01,550 और 22 कैरेट ₹93,100 पर है। इंदौर, पटना, अहमदाबाद में 24 कैरेट ₹1,01,450 और 22 कैरेट ₹93,000 है। रायपुर और हैदराबाद में 24 कैरेट ₹1,01,400 और 22 कैरेट ₹92,950 है।
इस साल अब तक सोने में ₹23,387 की बढ़त
1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹99,549 हो गया है। यानी इस साल अब तक इसमें ₹23,387 की वृद्धि हुई है। चांदी भी 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,13,593 रुपए हो गई है, यानी ₹27,576 महंगी हुई है।
खरीदारी से पहले ध्यान दें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर हॉलमार्क गोल्ड पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification) कोड होता है, जो अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे — AZ4524। इसके जरिए सोने की शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है।
साभार…
Leave a comment