Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Decline: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,700 सस्ता, चांदी ₹508 महंगी
Uncategorized

Decline: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,700 सस्ता, चांदी ₹508 महंगी

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 10 ग्राम

Decline: नई दिल्ली | आज भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,700 घटकर ₹95,784 पर आ गया है। इससे पहले यह कीमत ₹98,484 थी। बीते एक साल में यह सोने की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है।

गौरतलब है कि 23 जुलाई 2024 के बजट के बाद जब सरकार ने सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई थी, तब सोना एक दिन में ₹3,600 तक सस्ता हुआ था।

महानगरों में सोने के दाम:

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली90,10098,300
मुंबई90,15098,350
कोलकाता90,15098,350
चेन्नई90,15098,350
भोपाल90,20098,400

भोपाल और इंदौर में मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम (GST सहित) पहुंच गई थी। भोपाल में GST सहित कुल कीमत ₹1,02,021 रही।

चांदी के दामों में बढ़ोतरी

वहीं, चांदी की कीमतों में आज उछाल देखा गया। एक किलो चांदी ₹508 महंगी होकर ₹96,115 प्रति किलो हो गई है, जो पहले ₹95,607 थी। 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।

2025 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना?

1 जनवरी 2025 को सोने की कीमत ₹76,162 थी। अब तक इसमें ₹19,662 की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, चांदी 1 जनवरी को ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब तक ₹10,098 महंगी हो चुकी है।

30 अप्रैल को है अक्षय तृतीया

इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह दिन भारत में सोना खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। उम्मीद की जा रही है कि इस गिरावट के बाद सोने की डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

खरीदारी से पहले ध्यान रखें:

  • हमेशा BIS हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।
  • हॉलमार्क में 6 अंकों का HUID नंबर होता है, जैसे: AZ4524।
  • इससे सोने की शुद्धता की पहचान की जा सकती है।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...