डॉक्टर भावना का पीजी के लिए हुआ चयन
Children Ward – बैतूल – आमतौर पर लोग अपना जन्मदिन पार्टी और जश्र के रूप में मनाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो अलग तरीके से अपना जन्मदिन बनाकर उसे यादगार बना देते हैं।
जिला अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक डॉ. भावना कावडक़र ने अपना जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया। जन्मदिन के दिन वे जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में पहुंची और वहां भर्ती बच्चों को फल, चाकलेट वितरित किए। और सभी बच्चों से मिलकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि डॉक्टर भावना कावडक़र का हाल ही में नीट से पीजी में चयन हुआ है। वे गायनोकलॉजी में इंदौर के सरकारी मेडिकल कालेज से पीजी करेंगी। उन्होंने बताया कि पीजी के बाद वे अपनी सेवाएं जिला अस्पताल बैतूल में ही देना चाहती हैं।
Leave a comment