Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Destruction: उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही, कई घर-दुकानें मलबे में दबे, दो लोग लापता
Uncategorized

Destruction: उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही, कई घर-दुकानें मलबे में दबे, दो लोग लापता

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने

Destruction: चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली तहसील के टूनरी गदेरा में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आए सैलाब और मलबे ने थराली बाजार, कोटदीप, तहसील परिसर, चेपड़ों और सागवाड़ा समेत कई इलाकों को प्रभावित किया है।

नुकसान और प्रभावित क्षेत्र

  • कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया।
  • तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।
  • थराली बाजार पूरी तरह मलबे से पट गया।
  • चेपड़ों गांव की तीन से अधिक दुकानें बह गईं।
  • सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और एक 20 वर्षीय युवती मलबे में दबे होने की सूचना।
  • थराली–सागवाड़ा और थराली–ग्वालदम मार्ग बाधित।

प्रशासनिक हालात

  • एसडीएम आवास मलबे से दब गया। एसडीएम और परिवार ने रात में ही सुरक्षित स्थान पर शरण ली।
  • कई वाहन बहकर सड़कों से घरों तक पहुंच गए।
  • तीनों विकासखंड – थराली, देवाल और नारायणबगड़ के स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

राहत एवं बचाव कार्य

  • एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें गौचर से रवाना हुईं।
  • एसएसबी ग्वालदम से मौके पर भेजी गई।
  • एसडीआरएफ की टीम भी गौचर से प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हो चुकी है।
  • स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग मौके पर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...