Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Divine Temple: उत्तर-पूर्व में बनेगा भगवान वेंकटेश्वर का दिव्य मंदिर
Uncategorized

Divine Temple: उत्तर-पूर्व में बनेगा भगवान वेंकटेश्वर का दिव्य मंदिर

उत्तर-पूर्व में बनेगा भगवान वेंकटेश्वर

Divine Temple: तिरुमला/गुवाहाटी। भगवान वेंकटेश्वर की महिमा को देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। असम सरकार ने गुवाहाटी में भगवान वेंकटेश्वर के दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए 25 एकड़ भूमि देने का निर्णय लिया है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के चेयरमैन बी. आर. नायडू ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि असम सरकार ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने असम सीएम को लिखा पत्र

TTD चेयरमैन के अनुसार, मंदिर निर्माण के लिए पहले असम के गरचुक क्षेत्र में जमीन प्रस्तावित थी, लेकिन वहां पहले से भगवान का एक स्थानीय मंदिर मौजूद होने के कारण स्थान परिवर्तन की आवश्यकता पड़ी। इसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने TTD चेयरमैन के अनुरोध पर असम के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुवाहाटी में भूमि आवंटन का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री नायडू ने अपने पत्र में लिखा कि

“गुवाहाटी पूरे उत्तर-पूर्व भारत के लिए एक प्रमुख हब है, इसलिए यहां दिव्य क्षेत्र (दिव्यक्षेत्र) के निर्माण के लिए लगभग 25 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही असम सरकार से अनुरोध है कि भूमि विकास के कार्यों के लिए वित्तीय सहयोग पर भी विचार करे।”

गुवाहाटी में 25 एकड़ जमीन को सैद्धांतिक मंजूरी

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पत्र पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए असम सरकार ने TTD को गुवाहाटी में 25 एकड़ भूमि देने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। साथ ही प्रस्तावित स्थल पर विकास कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता देने पर भी सहमति जताई गई है।

TTD चेयरमैन बी. आर. नायडू ने बताया कि प्रस्तावित मंदिर परियोजना के विकास कार्यों के लिए TTD भी आवश्यक आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा और उत्तर-पूर्व भारत में भगवान वेंकटेश्वर के पहले मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

TTD ने दोनों मुख्यमंत्रियों का जताया आभार

बी. आर. नायडू ने इस पहल के लिए आंध्र प्रदेश और असम के मुख्यमंत्रियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि TTD भूमि आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए असम सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा और जल्द ही पूर्वोत्तर भारत में भगवान बालाजी के भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Project: बैतूल में एमराल्ड हाइट आवासीय प्रोजेक्ट पूरी तरह वैधानिक

आधुनिक सुविधाओं के साथ हो रहा विकसित Project: बैतूल। बैतूल शहर के...

Reel Viral: काशी विश्वनाथ धाम में पुलिसकर्मी की एनाउंस रील वायरल, भक्ति और अनुशासन का दिया संदेश

Reel Viral: वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर–4 पर तैनात एक...

Inauguration: नई दिल्ली में पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, बोले – सेवा ही भारत की आत्मा

Inauguration: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर...