Monday , 18 May 2026
Home Uncategorized Encroachment: दुष्कर्मी का अवैध चिकन सेंटर हटाया, तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

Encroachment: दुष्कर्मी का अवैध चिकन सेंटर हटाया, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्मी का अवैध चिकन सेंटर हटाया

Encroachment: आमला | स्कूली छात्रा से गैंगरेप के मामले में आरोपी सूरज माहोरे के अवैध व्यवसाय पर प्रशासन ने रविवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की। आरोपी के “माहोरे चिकन सेंटर” को अतिक्रमण मानते हुए नगरपालिका, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने इसे हटा दिया।


🏗️ नाली और बाजार की जमीन पर बना था अवैध ढांचा

शनिवार बाजार क्षेत्र में नाली और बाजार की सरकारी जमीन पर बनाए गए चिकन सेंटर को नगरपालिका अमले ने तोड़फोड़ कर हटाया। मौके से दुकान का सामान जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान सीएमओ जी.आर. देशमुख, उपयंत्री सुभाष शर्मा, पटवारी, और पुलिस बल मौजूद रहे।


👮 तीसरा आरोपी लालू गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गैंगरेप केस में तीसरे आरोपी लालू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब तक इस प्रकरण में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


⚖️ प्रशासन का सख्त रुख:
अधिकारी बोले — “अवैध अतिक्रमण और अपराध में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...