Monday , 20 April 2026
Home Uncategorized Encroachment: प्रशासन ने चिरापाटला में हटाया अतिक्रमण
Uncategorized

Encroachment: प्रशासन ने चिरापाटला में हटाया अतिक्रमण

प्रशासन ने चिरापाटला में हटाया

Encroachment: चिचोली। विगत सप्ताह तहसील क्षेत्र के चिरापाटला के साप्ताहिक बाजार में हुए हादसे के बाद नेशनल हाईवे से लगी अतिक्रमणकारियों की दुकानों पर तहसील प्रशासन का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध भी किया। कुछ दुकानदारों को प्रशासन ने सोमवार तक अतिक्रमण हटवाने की मोहलत दी है।
जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में तहसीलदार चिचोली अतुल श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी हरिओम पटेल पूरे समय मौजूद रहे। नेशनल हाईवे के अलावा टू लाइन मार्ग पर भी किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले जिन लोगों ने सीमेंट क्रांकीट से मकान बनाकर अतिक्रमण किया है। पक्के अतिक्रमण को पहले हटाने की कार्रवाई की जाए। तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाइए दी। इसके अलावा कुछ अतिक्रमणकर्ताओं सोमवार तक अतिक्रमण हटा लेने के लिए कहा गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...