Tuesday , 14 April 2026
Home Uncategorized Events: म.प्र. का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल में
Uncategorized

Events: म.प्र. का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल में

म.प्र. का पहला कंजर्वेशन रिजर्व

महुपानी में हुआ कार्यशाला का आयोजन

Events: खेड़ीसावलीगढ़। जिले को प्रदेश के नक्शे में मिलेगी एक अलग पहचान। बैतूल विधानसभा व भैंसदेही विधानसभा के विधायक हेमंत खंडेलवाल व महेंद्र सिंह चौहान के अथक प्रयासों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन से बैतूल की सतपुड़ा की वादियो में प्रदेश का पहला कजवेशन रिजर्व की कार्यशाला कल महुपानी ताप्ती दक्षिण वन मंडल में आयोजित की गई। इस आयोजन के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह चौहान विधायक व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे विशेष अतिथि में जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती सोनू भलावी , जनपद अध्यक्ष भैयालाल ईरपाचे की उपस्थिति में कार्यशाला वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। विधायक ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र का सौभाग्य है कि प्रदेश की इतनी बड़ी उपलब्धि हमें मिल रही है। संबोधन में हंसराज धुर्वे ने इनसे होने वाले लाभ की जानकारी दी।
किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पर्वतराव धोटे कहा कि इससे क्षेत्र की जनता युवाओं को अनेक रोजगार के अवसर खुलेंगे। हम समस्त क्षेत्र की जनता का लिखित प्रस्ताव शासन को भेज रहे हैं। शासन की विस्तृत जानकारी सीसीएफ मैडम वासु कनौजिया व डीएफओ विजयातम टी आर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में रेंजर दयानंद डेहरिया, एसडीओ देवानंद पांडे व समस्त समितियां के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान, नामदेव पटेल वनरक्षक शिवनाथ वाघमारे, विनोद धाकड़, कृष्णा यादव व समस्त विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...