Friday , 20 February 2026
Home Uncategorized Exclusive: सीएमओ-सबइंजीनियर को किया तलब
Uncategorized

Exclusive: सीएमओ-सबइंजीनियर को किया तलब

सीएमओ-सबइंजीनियर को

सीसी रोड निर्माण के मामले में आज आएगी सैम्पल रिपोर्ट

Exclusive: बैतूल। नगर परिषद बैतूलबाजार के सुभाष वार्ड में विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि से बनाई गई सीसी रोड के कोर कटिंग सैम्पल फेल होने के बाद नगरीय निकाय विभाग गंभीर नजर आ रहा है। इस मामले में बैतूलवाणी ने पूरे मामले का खुलासा किया था और खबर का असर देखने को मिल रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को नगरीय निकाय के कार्यपालन यंत्री कार्यालय की मोबाइल लैब बैतूलबाजार पहुंची और दोबारा सैम्पल लिए गए थे। अब इस मामले में कार्यपालन यंत्री ने सीएमओ और उपयंत्री को फाइल सहित तलब किया गया है।


बताया जा रहा है कि मोबाइल लैब कल शाम को वापस पहुंची थी जिसके कारण आज सैम्पल भोपाल लैब भेजे गए हैं और शाम तक जांच रिपोर्ट भी आ जाएगी। यह भी जानकारी मिली है कि कार्यपालन यंत्री कार्यालय में बैतूल नगर परिषद के सीएमओ विजय तिवारी और उपयंत्री मनोज अग्रवाल को इस सड़क निर्माण की फाइल के साथ तलब किया गया है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि इसमें बड़ी कार्यवाही की जाएगी क्योंकि पूरा मामला बैतूल विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की निधि से जुड़ा हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Accident: करंट लगने से महिला की हालत गंभीर

Accident: बैतूल। जिले के खेड़ी चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूनालोमा में शुक्रवार...

Triple Murder: पहले भाई फिर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

नाना-नानी और मामा की हत्या देख बेहोश गया था भांजातीनों के शव...

Fraud: उद्योग विभाग ने की जिलेवासियों के साथ धोखाधड़ी

Fraud: बैतूल। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बैतूल द्वारा जुलाई 2022 में...

Terrible accident: बैतूल-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत

कंटेनर की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े, चालक की मौके...