Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Executive: कुछ की पदोन्नति कुछ बाहर: भाजपा कार्यकारिणी घोषित
Uncategorized

Executive: कुछ की पदोन्नति कुछ बाहर: भाजपा कार्यकारिणी घोषित

कुछ की पदोन्नति कुछ बाहर: भाजपा

बैतूल। सांध्य दैनिक बैतूलवाणी ने दिनांक 1 सितम्बर के अंक में आज जारी हो सकती है जिला भाजपा कार्यकारिणी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। बैतूलवाणी की खबर अक्षरश: सत्य साबित हुई और 1 सितम्बर को ही देर शाम जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित हो गई है। इस कार्यकारिणी में पिछली कार्यकारिणी की तुलना में कुछ की पदोन्नति हुई तो कुछ को पुन: शामिल नहीं किया गया। इनमें पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति एवं लतेश पंवार का नाम प्रमुख है जो पिछली बार जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री के पद पर काबिज थे लेकिन इस बार कार्यकारिणी में उनका नाम नहीं है।


महामंत्री बने जिलाध्यक्ष


वर्ष 2021 की कार्यकारिणी में सुधाकर पंवार महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें सीधे पदोन्नति के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कुछ दिनों प्राप्त हो चुकी थी। उन्हीं के साथ महामंत्री रहे कमलेश सिंह को पुन: कल घोषित सूची में महामंत्री का दायित्व मिला है। बताया जा रहा है कि जिले के जनप्रतिनिधि के विरोध के बावजूद कमलेश सिंह को पुन: जिम्मेदारी दी गई है। जानकारों का मानना है कि कमलेश सिंह पूरी तरह से पार्टी के लिए समर्पित है और पार्टी के हर कार्यक्रम में सबसे सक्रिय रहते हैं। इसलिए उन्हें कोई ना कोई जिम्मेदारी मिलना तय था। इसके अलावा पिछली कार्यकारिणी के महामंत्री राहुल चौहान अब पार्टी में नहीं है। इस तरह से पिछली कार्यकारिणी के दोनों महामंत्रियों को नई जिम्मेदारी मिल गई है।


कार्यालय मंत्री से बने सीधे महामंत्री


जिला भाजपा में अध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद महामंत्री का होता है। सांध्य दैनिक बैतूलवाणी ने कल ही संभावना व्यक्त कर दी थी कि आठनेर के जुझारू भाजपा नेता कृष्णा गायकी का जिला महामंत्री बनना तय है और ऐसा ही हुआ। कृष्णा गायकी पिछली कार्यकारिणी में कार्यालय मंत्री थे और इस बार उन्हें जिला महामंत्री पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। पिछले दो चुनाव से लोकसभा और भैंसदेही विधानसभा में पार्टी की टिकट मांग रहे डॉ. महेंद्र सिंह चौहान को जिला महामंत्री का सम्मानजनक पद देकर उनकी संघ के कार्यों के प्रति सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा का ईनाम दिया है।


इन्हें भी मिली पदोन्नति


पिछले बार से जिला भाजपा में सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे एवं सोशल मीडिया पर अति सक्रिय भाजपा नेता दीपू सलूजा को पदोन्नत कर जिला भाजपा में कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष के बाद ये ही एक बड़ा पद ऐसा रहता है जिसमें एक ही नियुक्ति होती है, अन्यथा उपाध्यक्ष और मंत्री में 8-8, महामंत्री में 3 और कार्यकारिणी में ढेरों सदस्य होते हैं। इसी तरह से नई नियुक्ति के रूप में कमलेश राठौर सहकोषाध्यक्ष और सुधा चंद्रा सह कार्यालय मंत्री बने हैं। पिछली बार जिला कोषाध्यक्ष रहे कांतिलाल यादव को इस बार जिला उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नति किया है।


उपाध्यक्ष पद पर पांच पुन: काबिज


2021 की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे 8 में से 5 नेताओं को नई कार्यकारिणी में भी अवसर मिला है। इनमें रश्मि साहू, देवी सिंह ठाकुर, इंद्रपाल पुंडे, नरेंद्र गढ़ेकर और राजेंद्र मालवीय शामिल है। लेकिन पिछली कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, चिचोली के शंकरराव चढ़ोकार और मुलताई के मनीष माथनकर को इस बार कोई पद नहीं मिला है। वहीं इनके स्थान पर तीन नए उपाध्यक्षों में मुलताई के जगदीश पंवार, बैतूल से नरेश फाटे और मलाजपुर के कांतिलाल यादव का नाम शामिल है।


पुराने मंत्रियों में 5 को हटाया


पिछली कार्यकारिणी में जिला मंत्री रहे भैयालाल इरपाचे, वर्षा गढ़ेकर और श्रीमती उर्मिला उइके को पुन: मंत्री बनाया गया है। जबकि वर्षा गढ़ेकर मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पदस्थ है इसके बावजूद भी उन्हें संगठन में पद दिया गया है। वहीं पिछली कार्यकारिणी में मंत्री रहे भगवंत रघुवंशी, शक्ति गणपत धुर्वे, श्यामवती तेम्रवाल एवं गल्र्स कालेज बैतूल की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लतेश पंवार को कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला है। पिछली कार्यकारिणी मंत्री पद पर अतीत पंवार भी रहे थे लेकिन उन्हें इस बार कार्यालय मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रियों में संजय सूर्यवंशी, रोशनी विशाल ठाकुर, श्रीमती सोनू सुनील भलावी, श्रीमती लता प्रमोद धोटे एवं कांग्रेस से आई आमला की पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता बेले शामिल है। इस तरह से पिछली कमेटी के 23 पदाधिकारियों में से 14 पुराने नाम एवं 9 नए नाम शामिल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...