Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Rain: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 122% बारिश दर्ज, दशहरे पर भी भीग सकते हैं रावण
Uncategorized

Rain: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 122% बारिश दर्ज, दशहरे पर भी भीग सकते हैं रावण

मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 122%

Rain: भोपाल। मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लोकल सिस्टम की वजह से कहीं-कहीं तेज बारिश भी संभव है।

मौसम विभाग का कहना है कि 1 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव होगा। इससे 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन भी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में उत्सव समितियां रावण के पुतलों को बचाने के उपाय कर रही हैं।

रविवार को धार के मनावर और बड़वानी के सेंधवा में पानी गिरा। सेंधवा में तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा और एक कच्चा मकान ढह गया। नर्मदापुरम जिले में तवा डैम के पांच गेट खोले गए। नरसिंहपुर, बैतूल, पचमढ़ी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, सागर और सिवनी में भी बारिश हुई।

अब तक ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम समेत 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। हालांकि नया सिस्टम बनने से विदाई की तारीख आगे बढ़ सकती है।

16 जून को दस्तक देने के बाद से अब तक प्रदेश में औसतन 45 इंच बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य 37.2 इंच है। यानी 122% बारिश हो चुकी है। इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना (65.5 इंच) और मंडला-रायसेन (62 इंच+) में गिरा है। वहीं शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर के पहले हफ्ते से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी, लेकिन दशहरे तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...