Sunday , 15 February 2026
Home Uncategorized Fierce collision: दो बसों की भीषण टक्कर, चार्टर्ड बस पलटी, आठ यात्री घायल
Uncategorized

Fierce collision: दो बसों की भीषण टक्कर, चार्टर्ड बस पलटी, आठ यात्री घायल

दो बसों की भीषण टक्कर, चार्टर्ड बस पलटी

Fierce collision: सीहोर। रविवार सुबह भोपाल-इंदौर हाईवे पर स्थित अरनिया गाजी जोड़ (आष्टा के पास) एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो बसों की टक्कर में आठ यात्री घायल हो गए। हादसे में एक बस पलट गई, जिससे एक यात्री को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

कैसे हुआ हादसा?

सुबह करीब 10:15 बजे, इंदौर से भोपाल जा रही चौहान बस (MP 41 P 161) यात्रियों को उतार रही थी। तभी नाथद्वारा से भोपाल की ओर तेज रफ्तार से आ रही चार्टर्ड बस (MP09 AM 6115) ने पीछे से टक्कर मार दी।
एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के मुताबिक, चार्टर्ड बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे नियंत्रण खोकर वह सीधे चौहान बस से जा टकराई और पलट गई।


घायलों को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल

स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से आष्टा के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

  • एक यात्री के पैर में गंभीर चोट लगी है।
  • 6 से 7 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
  • कोई जनहानि नहीं हुई, यह राहत की बात रही।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
आष्टा और जावर पुलिस मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बसों को हटाने में जुटी रही।
एडिशनल एसपी सुनीता रावत के निर्देशन में मामले की जांच जारी है।


पुलिस की अपील

पुलिस ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा और वाहन चालकों से गति नियंत्रण और वाहन की तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की अपील की है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...