Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized FIR: अवैध क्लीनिक चलाने वाले शिक्षक पर एफआईआर दर्ज
Uncategorized

FIR: अवैध क्लीनिक चलाने वाले शिक्षक पर एफआईआर दर्ज

अवैध क्लीनिक चलाने वाले

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की थी छापामार कार्रवाई

FIR: शाहपुर। अवैध क्लीनिक संचालन के मामले में स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शाहपुर बीएमओ डॉ. शिवकुमार रघुवंशी ने थाना चोपना में शिक्षक रघुनाथ फौजदार निवासी रोजगार चौकी चिकलपटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रवि शाक्य के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 24, मध्यप्रदेश आर्युविज्ञान परिषद अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 8 नवंबर को आरोपी के अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने आरोपी शिक्षक रघुनाथ फौजदार को निलंबित कर दिया था। रघुनाथ फौजदार कुंडीखेड़ा प्राथमिक शाला में पदस्थ था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...