Tuesday , 17 March 2026
Home Uncategorized Fire: झूलते तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग
Uncategorized

Fire: झूलते तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग

झूलते तारों की चिंगारी से गेहूं की

Fire: सावलमेंढ़ा। भैंसदेही ब्लॉक के कोथलकुण्ड गांव के किसान जगन्नाथ पाटणकर के खेत के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से लगभग एक एकड़ की गेहूं फसल जलकर खाक हो गई। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर से निकले बिजली के तार किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं और आए दिन शॉर्ट सर्किट से फसलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
ऐसा ही एक मामला भैंसदेही ब्लॉक के कोथलकुण्ड गांव से सामने आया है जहां किसान जगन्नाथ पाटणकर पिता राजाराम पाटणकर निवासी कोथलकुण्ड की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई जानकारी के अनुसार गेहूं की फसल के ऊपर से निकली में शॉर्ट सर्किट होने से फसल में आग लग गई। आग बुझाने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पलसे की खखरी से मौजूद ग्रामीणों ने आग को आगे बढऩे से रोका फसल सूखी होने से आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाते-पाते करीब एक एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है किसान ने प्रशाशन से फसल नुकसान के उचित मुवावजे की मांग की है।
ज्ञात हो कि बीते 13 दिन पहले ही बैतूलवाणी अखबार ने किसानों के खेतों में हादसों को आमंत्रण दे रहे झूलते तार घटना का अंदेशा को लेकर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी और विद्युत विभाग को चेताया भी था जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Fragrance: महुए की खुशबू से महका वनांचल: सतपुड़ा में शुरू हुआ महुए का टपकना

आदिवासी अंचल में खुशहाली की उम्मीद, वन विभाग ने जारी की चेतावनी...

Water crisis: गांव में गहराया जल संकट, ग्रामीणों ने की तत्काल समाधान की मांग

हैंडपंप-ट्यूबवेल सूखे, 1–2 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण Water...

Sufficient Stock: अफवाहों ने खड़ा किया गैस संकट

एजेंसी संचालक बोले पर्याप्त स्टॉक है Sufficient Stock: बैतूल। पिछले कुछ दिनों...

Roadblock: सीसी रोड और पानी की समस्या पर चक्काजाम, यातायात ठप

प्रशासन मौके पर पहुंचा, ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी...