Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Fourth Pay Scale: एमपी के शिक्षकों को मिलेगा चौथा वेतनमान
Uncategorized

Fourth Pay Scale: एमपी के शिक्षकों को मिलेगा चौथा वेतनमान

एमपी के शिक्षकों

सीएम बोले- कैबिनेट में जल्द प्रस्ताव लाएंगे; सरकार पर 117 करोड़ का अतिरिक्त भार

Fourth Pay Scale: भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी शिक्षकों को अब चौथे वेतनमान का लाभ मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में इसकी घोषणा की।

सीएम ने कहा कि सरकार शिक्षकों के लिए हमेशा बेहतर काम करेगी। उन्होंने बताया कि चौथे वेतनमान को लागू करने से सरकार पर लगभग 117 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। लेकिन यह भार भी हमें आनंद देगा, क्योंकि यह शिक्षकों के हित और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक आज सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड को सीधी टक्कर दे रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चे कठिन से कठिन राष्ट्रीय परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि 2024-26 के लिए चौथा वेतनमान लागू किया जाएगा, जिसके लिए प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...