Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Fund: भोपाल में रहा मोहसिन आतंकियों के लिए जुटाता था फंड
Uncategorized

Fund: भोपाल में रहा मोहसिन आतंकियों के लिए जुटाता था फंड

भोपाल में रहा मोहसिन आतंकियों के

Fund: भोपाल/झालावाड़ | आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़े नेटवर्क पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाए गए संदिग्ध मोहसिन खान की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भोपाल (मध्यप्रदेश) और झालावाड़ (राजस्थान) में एकसाथ छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन में कई डिजिटल डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज और धार्मिक साहित्य जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेजा गया है।


भोपाल: अशोका गार्डन इलाके में छापे, अकरम खान रडार पर

सूत्रों के अनुसार, मोहसिन खान लंबे समय से भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में रह रहा था और HUT के फंडिंग और नेटवर्किंग में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। बताया गया कि वह भोपाल जेल में बंद 17 HUT कार्यकर्ताओं के परिजनों के संपर्क में था और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचा रहा था। एनआईए की नजर में अब मोहसिन का करीबी अकरम खान भी है, जो ऐशबाग के इंद्रा कॉलोनी में रहता है। अकरम के घर पर करीब 3.5 घंटे की तलाशी में मोबाइल, धार्मिक पुस्तकें और संदिग्ध दस्तावेज मिले। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।


झालावाड़: काजी चौक और जामा मस्जिद के पास दबिश

राजस्थान के झालावाड़ में भी एनआईए की टीम ने दो ठिकानों—काजी चौक और जामा मस्जिद के पास स्थित एक दुकान—पर एकसाथ दबिश दी। इन स्थानों से भी डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं। एजेंसी को उम्मीद है कि इन उपकरणों से HUT की फंडिंग, नेटवर्किंग और कट्टरपंथी गतिविधियों की ठोस कड़ियाँ जुड़ सकती हैं।


मोहसिन की रिमांड, मोबाइल और खातों की जांच

एनआईए ने मोहसिन खान को 16 जून तक रिमांड पर लिया है। अब उसकी कॉल डिटेल्स, मोबाइल एप्लिकेशन, बैंक खातों और सोशल नेटवर्क की गहराई से जांच हो रही है। सूत्रों का दावा है कि मोहसिन के पास से मिले गैजेट्स में कुछ ऐसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पाए गए हैं, जो आमतौर पर आतंकवादी संवाद में उपयोग किए जाते हैं।


देश में शरिया कानून लागू करने की साजिश

एनआईए ने स्पष्ट किया है कि हिज्ब-उत-तहरीर का उद्देश्य भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करना और शरिया आधारित इस्लामिक शासन की स्थापना करना है। यह संगठन खासतौर पर बेरोजगार मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था और उन्हें हिंसक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करने की योजना बना रहा था।


स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई जानकारी

भोपाल के अशोका गार्डन थाना प्रभारी विजय भामरे के अनुसार, एनआईए की कार्रवाई के संबंध में पुलिस थाने को कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मोहसिन थाना क्षेत्र के शेडो इलाके में रहता था, लेकिन सर्चिंग कब हुई, क्या बरामद हुआ और किन धाराओं में कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस के पास नहीं है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...