Monday , 15 April 2024
Home बैतूल आस पास Gadge Maharaj Jayanti – गाडग़े महाराज जयंती महोत्सव कल
बैतूल आस पास

Gadge Maharaj Jayanti – गाडग़े महाराज जयंती महोत्सव कल

Gadge Maharaj Jayantiबैतूल जिला रजक समाज के द्वारा कल 23 फरवरी गुरुवार को संत श्री गाडग़े जी महाराज की जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समाज के जिलाध्यक्ष तुलसी मालवी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी और महिला विंग की जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता सिसोदिया ने बताया कि जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रात: 9 बजे रजक वीरों एवं रजक शक्तियों द्वारा रक्तदान किया जाएगा।

इसके पश्चात प्रात: 11 बजे उदयपुरे फाम्र्स लैंड महावीर वार्ड टिकारी में जयंती महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, अतिथि अभिनंदन, भूमिपूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरक संबोधन, बाल प्रोत्साहन, रजक रत्न एवं रजक गौरव सम्मान, स्मृति चिन्ह भेंट के पश्चात भेाजन प्रसादी एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

जयंती महोत्सव में बैतूल ब्लाक, बैतूल नगर, भैंसदेही ब्लाक, भैंसदेही नगर, चिचोली ब्लाक, चिचोली महिला कार्यकारिणी, भीमपुर ब्लाक, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, आमला, मुलताई, प्रभात पट्टन एवं आठनेर ब्लाक से समाज के स्वजातीय बंधु कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि जिला रजक समाज के द्वारा समय-समय पर जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। जिसकी हर जगह सराहना की जाती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Road Accident | चलती बाइक को बारहसिंघा ने मारी टक्कर

बाइक सवार दंपत्ति घायल, बरेठा घाट की घटना Road Accident – बैतूल...

Betul News | फॉरेस्ट चौकीदार पर जंगली सूअर ने किया हमला

हाथ पर काटा, खमालपुर बीट की घटना Betul News – बैतूल –...

Betul News | धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती

Betul News – बैतूल | भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133...

Betul News | मधु मक्खियों के हमले में घायल ग्रामीण की मौत

Betul News – मुलताई – थाना क्षेत्र के ग्राम करपा में गुरुवार...