Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Ganja: पुलिस ने पकड़े 15 हजार रुपए के गांजे के पौधे
Uncategorized

Ganja: पुलिस ने पकड़े 15 हजार रुपए के गांजे के पौधे

पुलिस ने पकड़े

Ganja: शाहपुर। मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में जिले में संगठित रूप से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर मयंक तिवारी के निर्देशानुसार थाना शाहपुर की विशेष टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।


सब्जी की फसल के साथ लगे थे पौधे


पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम निशाना रैय्यत के निवासी जुगन वाङिवा पिता बुल्ला वाडि़वा द्वारा अपने घर के पास स्थित खेत में सब्जियों की फसल के साथ अवैध रूप से गांजे के हरे-भरे पौधे उगाए जा रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार विशेष टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई।


277 पौधे किए जब्त


जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी के घर के पास स्थित खेत में सब्जियों की फसल के साथ अलग-अलग स्थानों पर गांजे के हरे-भरे पौधे उगाए गए पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 277 पौधों को जब्त कर लिया। पौधों का कुल वजन 10.120 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत 15,000/- रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के पौधे ऊगाने के आरोप में जुगन वाङिवा पिता बुल्ला वाडि़वा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम निशाना रैय्यत, तहसील शाहपुर, थाना शाहपुर, जिला बैतूल को अपराध क्रमांक 81/25 धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा एवं नशे के अवैध व्यापार में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...