Tuesday , 7 April 2026
Home Uncategorized Gift: सिंहस्थ-2028 के लिए 2675 करोड़ की सौगात
Uncategorized

Gift: सिंहस्थ-2028 के लिए 2675 करोड़ की सौगात

सिंहस्थ-2028 के

उज्जैन में विकास कार्यों की झड़ी

Gift: भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और शहर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 भारतीय संस्कृति की भव्यता का प्रदर्शन करेगा और दुनिया को भारत की परंपरा का वैभव दिखाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2675 करोड़ रुपये की लागत से 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिनमें उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का विस्तारीकरण, शिप्रा नदी पर लगभग 30 किलोमीटर लंबे सुविधायुक्त घाट, 4 नए पुल और मेट्रो ट्रेन परियोजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था की जाएगी और साधु-संतों की मंशा के अनुसार सभी कार्य किए जा रहे हैं।

7 मंजिला संयुक्त प्रशासनिक भवन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 135 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त प्रशासनिक भवन की आधारशिला रखी। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और सभी जिला कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे। साथ ही अधिकारियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे।

11 विकास कार्यों की सौगात

नवरात्रि पर उज्जैन को लगभग 370 करोड़ रुपये की लागत के 11 विकास कार्यों की सौगात मिली। इनमें शिप्रा नदी पर पुल, विश्राम गृह, केंद्रीय जेल में आवास गृह, सिविल अस्पताल का विस्तार, नया सर्किट हाउस और पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर सुविधा केंद्र शामिल हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणाएँ

  • कृषकों के लिए भावांतर योजना लागू कर 35 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।
  • शिप्रा नदी पर 77 करोड़ से अधिक की लागत से 4 नए पुल बनेंगे।
  • उज्जैन को मेट्रो ट्रेन से जोड़ा जाएगा।
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्राउड मैनेजमेंट और बेहतर कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक सतीश मालवीय, अनिल जैन कालूहेडा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Conspiracy: फसल बीमा का लाभ लेने रच रहा षडय़ंत्र!

थ्रेसिंग होने के बाद भी नुकसान दिखाकर कर रहे क्लेमसर्वेयर, मैदानी अमले...

Sensation: खेत के टपरे में फांसी पर लटका मिला 40 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

Sensation: बैतूल। बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलगांव...

Booking: 10 अप्रैल से एमपी में गेहूं खरीदी शुरू, 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग

किसानों के लिए व्यापक तैयारी, चार संभागों में पहले चरण में उपार्जन,...

Rules: नियमों को ताक पर रख जनपद पंचायत चिचोली में ‘खेल’, बिना निविदा के हो रहे लाखों के काम

Rules: चिचोली। शासन के स्पष्ट निर्देश और भंडार क्रय नियमों की अनदेखी...