Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Government jobs: एमपी में युवाओं की सरकारी नौकरी में भागीदारी कम
Uncategorized

Government jobs: एमपी में युवाओं की सरकारी नौकरी में भागीदारी कम

एमपी में युवाओं की सरकारी

18–30 आयु वर्ग के सिर्फ 68 हजार नियमित कर्मचारी, बेरोजगार 25.76 लाख

Government jobs: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के प्रयासों के बावजूद सरकारी सेवाओं में युवाओं की भागीदारी बेहद कम है। प्रदेश में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के केवल 68,000 युवा ही नियमित सरकारी नौकरी में हैं, जबकि 45 से 50 वर्ष आयु वर्ग के 93,116 कर्मचारी सेवाओं में सक्रिय हैं, जो सर्वाधिक हैं।

सरकार का दावा है कि इस वर्ष 76 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है, जिसमें निजी और शासकीय दोनों सेक्टर शामिल हैं। इसके बावजूद प्रदेश में 25,76,806 बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं, जिन्हें सरकार ने “आकांक्षी युवा” की श्रेणी में रखा है। सिर्फ इस वर्ष 6,91,887 नए बेरोजगारों ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया है।


निजी क्षेत्र में रोजगार: 23 माह में छह लाख युवाओं को मिला काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार निजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है। निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार ने देश और विदेश दोनों स्तरों पर रोडशो और निवेश मीटिंग्स आयोजित की हैं। इसके परिणामस्वरूप:

  • 23 माह में 8 लाख करोड़ रुपये के नए उद्योग स्थापित हुए।
  • सरकार का दावा है कि इनसे 6 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।
  • वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया गया है ताकि उद्योग और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार सृजन को और गति मिले।

बेरोजगारी आंकड़ों में उतार-चढ़ाव: सात साल में 62.75 लाख का पंजीयन

2018 से 2023 के बीच 62.75 लाख बेरोजगार युवाओं ने रोजगार कार्यालयों में पंजीयन कराया था।

  • वर्ष 2018: 26.82 लाख
  • वर्ष 2023: 33.13 लाख
  • वर्ष 2025: संख्या घटकर 25,76,806 रह गई है

अर्थात, पिछले दो वर्षों में बेरोजगारों के पंजीयन में कमी आई है, लेकिन आंकड़ा अब भी चिंताजनक है।

साभार….. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...