Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Great relief: नए साल में एमपी के बस यात्रियों को बड़ी राहत
Uncategorized

Great relief: नए साल में एमपी के बस यात्रियों को बड़ी राहत

नए साल में एमपी के बस यात्रियों

15 साल बाद लौटेगी राज्य परिवहन निगम की बस सेवा, 2026 से 389 रूटों पर संचालन

Great relief: भोपाल। नए साल के साथ ही मध्य प्रदेश के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग 15 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में एक बार फिर मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीएसआरटीसी) की बस सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। साल 2026 से प्रदेशभर के 389 रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

सरकारी तैयारियों के मुताबिक, ये बस सेवाएं सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड तक भी चलाई जाएंगी। प्रस्तावित योजना के तहत राजस्थान के 200, उत्तर प्रदेश के 69, महाराष्ट्र के 81, गुजरात के 30 और उत्तराखंड के 9 रूटों पर बसें दौड़ेंगी। ये वही रूट हैं, जहां 2010 से पहले राज्य परिवहन निगम की बसें नियमित रूप से चला करती थीं।

निगम के बंद होने के बाद इन रूटों पर सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई थीं और यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। अब एक बार फिर सरकारी बस सेवा शुरू होने से यात्रा को सुरक्षित, सुलभ और भरोसेमंद बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

MP News के अनुसार, इस पूरी योजना को 23 दिसंबर को परिवहन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तय किया गया कि राज्य परिवहन उपक्रम और संगठन के गठन के बाद निजी बस ऑपरेटरों से एग्रीमेंट किया जाएगा और उनकी बसों को सरकारी परमिट प्रदान किए जाएंगे।

गुजरात के लिए प्रस्तावित 30 रूटों को लेकर भी राज्य सरकार और वहां के परिवहन विभाग के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही इन रूटों पर भी बस संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

सरकार का मानना है कि 2026-27 के वित्तीय वर्ष से दोबारा शुरू होने वाली राज्य परिवहन निगम की बस सेवाएं न सिर्फ यात्रियों को राहत देंगी, बल्कि प्रदेश के परिवहन ढांचे को भी मजबूत करेंगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...