Growth continues: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ा रही है। केंद्र में 11 साल से सत्ता में रहने के साथ ही 15 से अधिक राज्यों में पार्टी या उसके सहयोगी दल शासन में हैं। 2014 के बाद से BJP का ग्राफ लगातार ऊपर गया है और फिलहाल देशभर में उसके 1654 विधायक हो चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के बाद यह अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। बिहार में BJP के 89 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं।
2014 से लगातार बढ़ी भाजपा की शक्ति
BJP के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पार्टी की विधायकों की संख्या 2025 में बढ़कर 1654 हो गई है।
वहीं 2014 के बाद कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर होता गया। BJP का दावा है कि 2027 तक यह संख्या बढ़कर 1800 से अधिक हो सकती है।
वर्षवार विधायक संख्या (BJP के अनुसार)
- 2014: 1035
- 2015: 997
- 2016: 1063
- 2017: 1365 (UP में ऐतिहासिक जीत)
- 2018: 1184
- 2019: 1160
- 2020: 1207
- 2021: 1278
- 2022: 1289
- 2023: 1441
- 2024: 1588 (हरियाणा-महाराष्ट्र जीत)
- 2025: 1654 (बिहार चुनाव के बाद)
कांग्रेस का 1985 वाला रिकॉर्ड और तुलना
BJP ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कांग्रेस ने 1985 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद sympathy wave के चलते 2018 सीटों का रिकॉर्ड बनाया था।
BJP का कहना है कि कांग्रेस का रिकॉर्ड “विरासत में मिला”, जबकि BJP की बढ़त “संघर्ष से अर्जित” है।
पोस्ट में कहा गया है—
“भविष्य उस पार्टी का है जो काम करती है, न कि उस पार्टी का जो विरासत पर टिकी रहती है।”
साभार…
Leave a comment