Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized History: 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में रचा गया इतिहास
Uncategorized

History: 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में रचा गया इतिहास

77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में

मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर फहराया तिरंगा, विकास योजनाओं की बड़ी घोषणाएं

History: उज्जैन: 77वें गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर ने एक नया इतिहास रच दिया। पहली बार प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित समारोह में परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।


मेट्रोपॉलिटन सिटी और सांदीपनि आश्रम का होगा भव्य विकास

परेड के बाद मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर एक मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जा रही है। साथ ही उज्जैन के ऐतिहासिक सांदीपनि आश्रम को भव्य और आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा।


उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट की सौगात

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उज्जैन और शिवपुरी में जल्द नए एयरपोर्ट शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी, जिससे हवाई सेवाओं का विस्तार होगा।


जनकल्याण योजनाओं का मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों को विधिक सहायता दी जा चुकी है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में स्कूल ड्रॉपआउट दर को शून्य प्रतिशत तक लाने में सफलता मिली है। जनकल्याण योजना के अंतर्गत 106 प्रकार की योजनाओं का लाभ शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया है।


लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को बड़ा सहारा

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत अब महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। बीते दो वर्षों में इस योजना के अंतर्गत करीब 50 हजार करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं। महिला सम्मान को बढ़ावा देने के लिए क्रांति गोंड को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की भी घोषणा की गई।


भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन

भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण कर 22 प्लाटून की संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सुरक्षा बलों, छात्र संगठनों और स्वयंसेवी दलों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
साथ ही 22 विभागों की आकर्षक झांकियों के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...