Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Honored: 2500 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Uncategorized

Honored: 2500 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

2500 मेधावी विद्यार्थी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद रतलाम का पहला दौरा

Honored रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह इस वर्ष भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। समारोह 10 जनवरी को बरबड़ विधायक सभागृह में होगा, जिसमें करीब 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह उनका रतलाम का पहला दौरा होगा, जिसे लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

121 विद्यार्थी करेंगे मंच साझा
इस वर्ष 93 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे। यह विद्यार्थियों के लिए विशेष सम्मान का क्षण होगा।

रिस्ट वॉच और शील्ड से होगा सम्मान
सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वॉच एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों के पुरस्कार कूपन एवं अभिभावकों के निमंत्रण पत्र संबंधित स्कूलों में पहुंचा दिए गए हैं। विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों से संपर्क कर कूपन प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न
समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में समिति के सर्वश्री शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

2014 से जारी है परंपरा
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अब तक हजारों मेधावी विद्यार्थियों को इस मंच से सम्मानित किया जा चुका है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...