Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Illegal construction: दिव्यांग की जमीन पर किया जा रहा अवैध निर्माण
Uncategorized

Illegal construction: दिव्यांग की जमीन पर किया जा रहा अवैध निर्माण

दिव्यांग की जमीन

Illegal construction: खेड़ी सांवलीगढ़/मनोहर अग्रवाल। सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है ।लेकिन उनके वाजिब हक पर ही अगर कोई डाका डाले तो जिला प्रशासन को इस ओर गम्भीरता से विचार करना चाहिए। वाक्या जिला मुख्यालय के समीप बसी ग्राम पंचायत खेड़ीसांवलीगढ़ के इंदिरा कालोनी का है। ग्राम के ही हदयराम पाल के दिव्यांग बेटे धनराज पाल को स्वयं बैतूल तहसीलदार बैतूल ने मौके पर पहुंच कर भूखंड प्रदान किया लेकिन गांव के है के ही पंजाबराव गायकवाड़ के द्वारा दिव्यांग धनराज के प्लिंथ पर पक्का अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा है।
आवेदक धनराज पाल ने बताया कि अनावेदक पंजाब राव ने अतिक्रमण करने बाद जगह पर चारा भूसा जमा कर ये बताया जा रहा है कि प्लाट मेरा है। जब की ग्राम पंचायत के दिव्यांग धनराज के पास मकान बनाने के लिए व्यस्था नहीं थी इस लिए प्लाट रिक्त पड़ा था। ग्राम पंचायत खेड़ीसावलीगढ़ द्वारा उन्हें आवास पट्टा अलाट किया हुआ है फिर भी पंजाबराव गायकवाड़ द्वारा दिव्यांग के भूखंड पर अतिक्रमण कर कानून की धज्जियां क्यों उड़ाई जा रही है? इस विषय में धनराज पाल के द्वारा सरपंच एवं तहसीलदार एवं कलेक्टर बैतूल को शिकायती पत्र प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...