Monday , 18 May 2026
Home Uncategorized Immunity: शीतकाल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा और रसोई के मसाले रामबाण: डॉ. मनोज सिंह
Uncategorized

Immunity: शीतकाल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा और रसोई के मसाले रामबाण: डॉ. मनोज सिंह

शीतकाल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए

Immunity: जबलपुर। नईदुनिया के ‘हेलो डॉक्टर’ कार्यक्रम में शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय, जबलपुर के प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार सिंह ने शीतकाल में स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक परामर्श दिए। उन्होंने बताया कि अश्वगंधा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, वायरल संक्रमण से बचाव करता है और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक है।

डॉ. सिंह ने कहा कि रसोई में उपलब्ध अदरक, हल्दी, काली मिर्च और दालचीनी जैसे मसाले इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अत्यंत प्रभावी हैं और इन्हें दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। ठंड के मौसम में पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए गर्म हर्बल चाय और अदरक के काढ़े का सेवन लाभकारी बताया।

त्वचा की देखभाल के लिए उन्होंने तिल के तेल से नियमित मालिश की सलाह दी, जिससे रूखापन दूर होता है और शरीर में गर्माहट बनी रहती है। वहीं श्वसन तंत्र को मजबूत रखने के लिए मुलेठी और गिलोय के उपयोग को उपयोगी बताया।

डॉ. सिंह ने विशेष रूप से मधुमेह रोगियों को त्रिकटु का सेवन चिकित्सकीय सलाह के बाद ही करने की चेतावनी दी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...