Tuesday , 14 April 2026
Home Uncategorized Inauguration: मोहन भागवत ने RSS प्रतिनिधि सभा बैठक का किया उद्घाटन
Uncategorized

Inauguration: मोहन भागवत ने RSS प्रतिनिधि सभा बैठक का किया उद्घाटन

मोहन भागवत ने RSS प्रतिनिधि

Inauguration: बेंगलुरु : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बेंगलुरु में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक जो संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं, जिसमें 32 संगठनों के करीब 1480 प्रतिनिधि शामिल हैं।

बैठक के प्रमुख एजेंडे में दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी:

  1. बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार: इस मुद्दे पर चर्चा कर आगे की रणनीति और समर्थन पर निर्णय लिया जाएगा।
  2. संघ की शताब्दी वर्ष की तैयारियां: संघ अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रहा है, जिसे विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसमें संघ के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

इसके अलावा, RSS ने समाज में योगदान देने वाली कई प्रमुख हस्तियों को ट्रिब्यूट भी दिया है। इनमें स्वामी प्रणवानंद, शिरीष महाराज मोरे, मनमोहन सिंह, श्याम बेनेगल, एस.एम. कृष्णा और तुलसी गौड़ा जैसे नाम शामिल हैं।

संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर ने यह भी बताया कि संघ की शाखाओं की संख्या में पिछले साल की तुलना में 10,000 की बढ़ोतरी हुई है, और अब तक 12 लाख से अधिक लोगों ने संघ में जुड़ने की इच्छा जताई है, जिसमें 46,000 महिलाएं भी शामिल हैं।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...