Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Incentive Amount: आईपीएस अफसरों के होनहार बच्चों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Uncategorized

Incentive Amount: आईपीएस अफसरों के होनहार बच्चों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

आईपीएस अफसरों के होनहार बच्चों

पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया प्रस्ताव, 11वीं से लेकर मेडिकल-टेक्निकल कोर्स तक पर लागू होगी योजना

Incentive Amount: भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय आईपीएस अफसरों के बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी कर रहा है। प्रस्ताव के अनुसार 11वीं से लेकर स्नातक, डिप्लोमा, मेडिकल और तकनीकी कोर्स में बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को इनामस्वरूप राशि दी जाएगी। पिछले वर्ष भी इस पर विचार हुआ था, लेकिन तब डीजीपी स्तर से मंजूरी नहीं मिल सकी थी। माना जा रहा है कि इस बार प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।

आय और पद के आधार पर होगा निर्धारण

सूत्रों के मुताबिक योजना में यह भी तय किया जा रहा है कि प्रोत्साहन राशि अफसर की वार्षिक आय के आधार पर मिलेगी या नहीं। संभावना है कि उच्च आय वाले और सीनियर पदों पर बैठे अफसरों के बच्चों को योजना से बाहर रखा जाए। वहीं, राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस अवार्ड होने वाले अफसरों के बच्चों को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।

कितनी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

  • कक्षा 11वीं-12वीं:
    • 85% से अधिक अंक पर ₹4,000
    • 60% से 84% तक अंक पर ₹2,500
  • डिप्लोमा कोर्स:
    • 60% से अधिक अंक पर ₹10,000
    • 55–60% अंक पर ₹6,000
  • एमबीबीएस और बीडीएस:
    • 60% या उससे अधिक अंक पर ₹50,000
    • 60–70% अंक पर ₹30,000

सभी रैंकों के लिए समान नियम

अब तक यह लाभ आरक्षक से लेकर राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अफसरों के बच्चों तक सीमित था। लेकिन नए प्रस्ताव में आरक्षक से लेकर आईपीएस तक के सभी होनहार बच्चों को समान प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा ने नियम एक समान बनाने का निर्णय लिया है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...