Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Industrial establishment: औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापना को मिली तेज़ी
Uncategorized

Industrial establishment: औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापना को मिली तेज़ी

औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापना को

10 उद्यमियों को मिले आशय पत्र, 450 नए रोजगार की उम्मीद

Industrial establishment: बैतूल। बैतूल जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किए जाने के बाद अब मुलताई तहसील के मोही औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने की प्रक्रिया और तेज हो गई है।

15 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा औद्योगिक ज़ोन


मोही औद्योगिक क्षेत्र को लगभग 15 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। प्रथम चरण में कुल 27 प्लॉट तैयार किए गए हैं। इन प्लॉटों के लिए 1 से 15 नवंबर 2025 तक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए गए थे, जिसमें कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए।

10 उद्यमियों को मिला LoI, 17 प्लॉट की होगी ऑनलाइन नीलामी


राज्य स्तरीय समिति द्वारा आवेदनों की जांच के बाद जिन 10 प्लॉटों पर एक-एक पात्र आवेदक मिले, उन्हें भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र (LoI) जारी कर दिए गए।
वहीं, जिन 17 प्लॉटों पर एक से अधिक आवेदन आए हैं, उनका आवंटन एमपी टेंडर सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी द्वारा किया जाएगा।

स्थापित होंगी विविध विनिर्माण इकाइयाँ


आशय पत्र प्राप्त करने वाले उद्यमी दूध उत्पाद, पीवीसी पाइप, आयरन प्रोडक्ट, कंस्ट्रक्शन मटेरियल, हर्बल कॉस्मेटिक्स, मसाले एवं फूड पाउडर, डिस्पोजेबल पेपर प्लेट, पोल्ट्री फीड, फूड प्रोडक्ट तथा रॉड-बोल्ट निर्माण जैसी इकाइयाँ स्थापित करेंगे।
इन 10 इकाइयों से लगभग 150 रोजगार और करीब 7.5 करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है।

शेष 17 प्लॉटों से 300 रोजगार और 15 करोड़ निवेश की संभावना


ऑनलाइन नीलामी के बाद बचे प्लॉटों के आवंटन से जिले में और करीब 300 रोजगार के अवसर और लगभग 15 करोड़ रुपए का निवेश आने का अनुमान है। इससे मुलताई और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

कलेक्टर ने सौंपे आशय पत्र


कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने आज 10 उद्यमियों को भूमि आवंटन के आशय प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक कैलाश मानेकर, सहायक संचालक धीरज मंडलेकर और जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साभार….. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...