Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Injured: ताप्ती घाट में कंटेनर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी ठोकर, दोनों घायल
Uncategorized

Injured: ताप्ती घाट में कंटेनर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी ठोकर, दोनों घायल

ताप्ती घाट में कंटेनर ने बाइक सवार

पुलिस ने आरोपी वाहन किया जब्त

Injured:खेड़ीसावलीगढ़। आज सुबह ताप्ती घाट में एक बेलगाम कंटेनर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोनाझार गांव निवासी नलसु धुर्वे अपने बेटे चेतन के साथ मही बेचने के लिए खेड़ीसावलीगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान ताप्ती घाट के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


झल्लार पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया कंटेनर

घायल नलसु धुर्वे ने घटना के तुरंत बाद झल्लार थाना पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की नाकाबंदी की और कुछ ही देर में कंटेनर को पकड़कर कब्जे में ले लिया।

इसके बाद घायल पिता-पुत्र खेड़ी पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।


चोटिल पिता-पुत्र का इलाज जारी

पुलिस के मुताबिक, दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल सामान्य है।


पुलिस जांच जारी

टीआई झल्लार ने बताया कि वाहन और चालक दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना की जांच जारी है और घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...