Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Ladli Behna Yojana 32 Installment: 1.25 करोड़ बहनों के खातों में पहुंचे ₹1500, सीएम मोहन यादव ने किया सिंगल क्लिक ट्रांसफर
Uncategorized

Ladli Behna Yojana 32 Installment: 1.25 करोड़ बहनों के खातों में पहुंचे ₹1500, सीएम मोहन यादव ने किया सिंगल क्लिक ट्रांसफर

1.25 करोड़ बहनों के खातों में पहुंचे

नर्मदापुरम के माखन नगर से हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम, ₹1836 करोड़ की राशि DBT के जरिए जारी

Ladli Behna Yojana 32 Installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास और यादगार बन गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आज 32वीं किस्त की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इस किस्त के माध्यम से प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को ₹1500 प्रति लाभार्थी की आर्थिक सहायता मिल रही है।

इस बार सरकार की ओर से कुल ₹1836 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। यह पूरी रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था समाप्त हो।

माखन नगर से मुख्यमंत्री ने किया सिंगल क्लिक ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana 32 Installment का यह भुगतान एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नर्मदापुरम जिले के माखन नगर में हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की और महिलाओं को संबोधित भी किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक संगठन मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकता नजर आया।

महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल बनी योजना

Ladli Behna Yojana केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल बन चुकी है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित सहायता से महिलाएं अपने दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और छोटे घरेलू निर्णय आत्मविश्वास के साथ ले पा रही हैं।

राज्य सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें परिवार और समाज में निर्णायक भूमिका निभाने का अवसर दिया जाए। 32वीं किस्त का यह भुगतान इसी संकल्प को और मजबूत करता है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...