Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Winter: ठंड की दस्तक, अलाव की गर्माहट में जुटे लोग
Uncategorized

Winter: ठंड की दस्तक, अलाव की गर्माहट में जुटे लोग

ठंड की दस्तक, अलाव की गर्माहट में

Winter: बैतूल। जिले में मौसम ने करवट लेते ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार शाम से चली ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। बीते दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।

शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी का स्वागत किया। मोहल्लों और चौक-चौराहों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव की गर्माहट का आनंद लेते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बदलती हवा के रुख का असर बैतूल सहित आसपास के इलाकों में महसूस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।

इधर, बाजारों में भी गर्म कपड़ों और ऊनी वस्त्रों की मांग बढ़ने लगी है। दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मौसम सुबह की सैर, चाय और अलाव के बीच खास एहसास लेकर आता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...