Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Lunar eclipse: 7-8 सितंबर को साल का दूसरा और भारत में दिखने वाला आखिरी चंद्र ग्रहण
Uncategorized

Lunar eclipse: 7-8 सितंबर को साल का दूसरा और भारत में दिखने वाला आखिरी चंद्र ग्रहण

7-8 सितंबर को साल का दूसरा और भारत में

Lunar eclipse: उज्जैन। इस साल का दूसरा और भारत में दिखने वाला एकमात्र पूर्ण चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर की मध्यरात्रि को लगेगा। जीवाजी वैधशाला, उज्जैन के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त के अनुसार, यह खगोलीय घटना पूरी तरह से भारत में दिखाई देगी।

ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर 2025 की रात 09:56:08 बजे होगी। इसका मध्य बिंदु रात 11:41:08 बजे होगा, जब चंद्रमा का लगभग 136.8 प्रतिशत भाग पृथ्वी की छाया से ढका होगा। यह स्थिति पूर्ण चंद्र ग्रहण कहलाती है। ग्रहण का समापन 8 सितंबर की रात 01:26:08 बजे होगा।

यह ग्रहण भारत के अलावा अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर और यूरोप में भी दिखाई देगा।

गुप्त ने बताया कि चंद्र ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। पूर्ण ग्रहण में पृथ्वी की छाया पूरी तरह चंद्रमा को ढक लेती है, जिससे वह गहरा लाल या ताम्रवर्णी दिखाई देता है।

इसके बाद 2025 में 21 और 22 सितंबर को सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...