Sunday , 20 July 2025
Home Uncategorized Mahayagya: उप जेल में हुआ गायत्री महायज्ञ
Uncategorized

Mahayagya: उप जेल में हुआ गायत्री महायज्ञ

उप जेल में हुआ गायत्री

बंदियों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

Mahayagya: मुलताई।अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई द्वारा जेलर मितेन्द्र सोनकर एवं जेल प्रहरी रितेश सिंह ठाकुर के प्रयास से शुक्रवार को पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ कर गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित की। इस यज्ञ में 90 बंदियों ने नशा नही करने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी नारायण देशमुख ने बताया गायत्री परिवार के टोली नायक धनराज धोटे एवं टोली ने जेल में बंदियों को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश ,जीवन जीने की कला स्वाध्याय,साधना, आराधना उपासना के संबंध में जानकारी दी। यज्ञ की पूर्णाहुति पर उपस्थित सभी बंदियों ने नशा नहीं करने एवं मांस मंदिरा,धूम्रपान का सेवन नही करने एवं अन्य बुराइयों को छोडऩे का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के गुलाब राव देशमुख,श्यामराव बारस्कर, रामकिशोर शिवहरे तुलसीराम सूर्यवंशी, हेमलता सूर्यवंशी,सेवंती धोते, धर्मराज धोटे संजू बडौदे सहित वरिष्ठ परिजनो का सहयोग रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Worried: क्रीड़ा परिसर में नहीं आया प्रवेश पात्रता रिजल्ट

बच्चों के साथ अभिभावक भी हैं परेशान Worried: बैतूल। क्रीड़ा परिसर में...

Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, दो गंभीर

Road Accident: मथुरा | शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला...

Statue: पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा, कबाड़ से होगा निर्माण

Statue: सिवनी | मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर...