Tuesday , 23 July 2024
Home देश Mahesh Navami – महेश नवमी के दिन शंकर से संबंधित के उपाय करे आपकी मनोकामनाएं होगी पूर
देश

Mahesh Navami – महेश नवमी के दिन शंकर से संबंधित के उपाय करे आपकी मनोकामनाएं होगी पूर

Mahesh Navamiमहेश नवमी की पूजा के 9 महा उपाय दिए गए है, जिसे करते ही पूरी होगी आपकी सभी मन्नते क्योंकि जो भी भक्त भोलेनाथ की पूजा से जुड़े ये अचूक उपाय करते हैं तो वह भोलेनाथ से अपना मनचाहा वरदान पा लेते हैं।
जानें क्या हैं वो उपाय जिनको करने से भोला भंडारी प्रसन्न होते हैं।

महेश नवमी का पर्व 29 मई यानी कि सोमवार को मनाया जाने वाला है। भगवान शिव से जुड़ा यह त्योहार ज्येष्ठ मास की नवमी को मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान शिव और उनकी पत्नी माता पार्वतीजी की विशेष तौर पर पूजा की जाती है।

मान्यता यह भी है कि इसीलिए यह दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति भोलेनाथ ने की थी। यही वजह है कि यह दिन माहेश्वरी समाज के लिए खास है। वह इस दिन को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन जो भी भक्त भोलेनाथ की पूजा से जुड़े ये अचूक उपाय करते हैं वह अपने मन के अनुसार भोलेनाथ से वरदान पा लेते हैं।

जानें क्या हैं वो उपाय जिनको करने से भोले भंडारी प्रसन्न होते हैं और जीवन को धन-धान्य और सुख-संपत्ति से परिपूर्ण कर देते हैं। महेश नवमी पर भगवान शिव का श्रृंगार अगर अपराजिता के फूलों से किया जाए तो भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से धन धान्य में बढ़ोत्तरी होने लगती हैं।

महेश नवमी के दिन भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का बहुत ही महत्वत है। जो भी भक्त शिव का अभिषेक करते हैं उनकी सभी मनचाही मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण होती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के केसर से उनका तिलक करें, इसे करने से आपके जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर हो जाएगी और शांति रहती है।

अगर आप पैसा और खुशहाल जीवन चाहते हैं तो महेश नवमी के दिन भगवान शिव को कच्चे चावल अर्पित करें, इससे धन बरसने लगेगा।
अगर आप चाहते है कि आपकी शादी जल्दी से हो जाए तो भगवान शिव को बेला का फूल अर्पित करें, इस उपाय को करने से आपको सुंदर पत्नी भी मिलेगी और आपका विवाह भी जल्द हो जाएगा।
गाय के दूध से बने हुए घी से भगवान भोले भंडारी का अगर अभिषेक किया जाए तो मनुष्यों की जो भी कमजोरी होगी वह सब धीरे -धीरे दूर होने लगती है। महेश नवमी पर ये उपाय लाभकारी है।
महेश नवमी पर अगर भगवान शिव को जूही का फूल अर्पित किया जाए तो आपके घर की रसोई में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है और हमेशा बरकत रहती है।
जो लोग भगवान भोले शंकर को धतूरे का फूल चढ़ाते हैं उनको सुयोग्य बेटा प्राप्त होता है। शिव को गेहूं चढ़ाने से संतान में बढ़ोतरी होती है।
शिवलिंग पर अगर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो जीवन में खुशियां बरसने लगती हैं। अगर चमेली का फूल चढ़ाते हैं तो वाहन का सुख प्राप्त होता है।

Source – Internet

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Indian Railways | रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेटिंग टिकट कैंसलेशन चार्ज को लेकर हुआ बदलाव 

जाने अब काटेंगे कितने रूपये  Indian Railways – भारतीय रेलवे ने यात्रियों...

Gold Silver Rate Today | आज सोना हुआ सस्ता तो चांदी हो गई महंगी 

जाने आज के ताजा रेट  Gold Silver Rate Today – आज, यानी...

NEET UG Admit Card | नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी!

NEET UG Admit Card – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने...

Supreme Court | स्त्रीधन पर नहीं पति का कंट्रोल – सुप्रीम कोर्ट

यह महिला की पूर्ण संपत्ति, मर्जी से खर्च करने का हक Supreme Court...