Tuesday , 10 February 2026
Home Uncategorized Mandatory: मध्य प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग में रामचरितमानस का पाठ अनिवार्य
Uncategorized

Mandatory: मध्य प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग में रामचरितमानस का पाठ अनिवार्य

मध्य प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग में रामचरितमानस

Mandatory: भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने नए भर्ती हुए आरक्षकों (रंगरूटों) की ट्रेनिंग में रामचरितमानस का पाठ शामिल करने का फैसला किया है। पुलिस ट्रेनिंग में अब रोजाना रामचरितमानस का अध्ययन कराया जाएगा, जिससे जवानों को घर से दूर रहकर आत्मबल बढ़ाने और मानसिक मजबूती हासिल करने की प्रेरणा दी जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास की कथा यह सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य और अनुशासन कैसे बनाए रखना चाहिए। ट्रेनिंग का हिस्सा बनने वाले इस पाठ से जवानों को अपने जीवन को सशक्त और सार्थक बनाने की सीख मिलेगी।

हालांकि, इस निर्णय पर सवाल भी उठने लगे हैं। कांग्रेस ने इसे गैर-संवैधानिक बताया है, वहीं जमीअत ए उलेमा संगठन ने सुझाव दिया है कि अगर धार्मिक ग्रंथ पढ़ाना ही है तो अन्य धर्मों के ग्रंथ भी शामिल किए जाएं।

सांसद और अभिनेता अरुण गोविल (रामायण सीरियल के राम) ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि “रामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक सामाजिक मार्गदर्शक है।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

No confidence motion: लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी–नरवणे किताब विवाद पर संसद ठप

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, विपक्ष के...

Betul News: पर्यावरण बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता: नेहा गर्ग

Betul News: बैतूल। पर्यावरण में वह सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल हे जो...

Death: ट्रेन से घायल व्यक्ति की मौत

Death: बैतूल। जिले के बोरदेही क्षेत्र के पास स्थित रेलवे लाइन पर...

India US Trade Deal:भारत-अमेरिका ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ डील से आम लोगों को राहत

टेक गैजेट्स और फूड आइटम सस्ते होने की उम्मीद India US Trade...