Saturday , 21 February 2026
Home Uncategorized Massive fire: स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रक में भीषण आग
Uncategorized

Massive fire: स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रक में भीषण आग

स्टेट हाईवे पर खड़े

सीमेंट से भरा 12 चक्कों का ट्रक जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Massive fire: नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे-22 पर सेमरी हरचंद स्थित अनाज मंडी के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे खड़ा एक 12 चक्कों का ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। ट्रक में सीमेंट भरी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 8 से 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं।

ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग बढ़ने के साथ ही ट्रक के टायर एक-एक कर फटने लगे, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया।


पुलिस ने रोकी हाईवे पर आवाजाही

घटना की सूचना मिलते ही सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी आकाशदीप पचाया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेट हाईवे-22 पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा।


दो स्थानों से पहुंची दमकल

आग बुझाने के लिए माखननगर और सोहागपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।

एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि ट्रक की केबिन में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। ट्रक चालक की तलाश कर उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सके।


भीड़ और दहशत का माहौल

आग के दौरान स्टेट हाईवे-22 पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टायर फटने की आवाज और ऊंची लपटों के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

High alert: दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र पर सुरक्षा कड़ी

खुफिया इनपुट के बाद एजेंसियां सतर्क, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई गई...

Blacklisted: बैतूलवाणी का तगड़ा असर: उखाड़ी जाएगी सड़क

सीएमओ-सबइंजीनियर पर कार्यवाही के लिए लिखासडक़ बनाने वाले ठेकेदार को किया जाएगा...

Navigation: देश का पहला अस्पताल, जहां मोबाइल पर मिलेगा गूगल मैप जैसा नेविगेशन

AIIMS Bhopal में एआई बताएगा मरीजों को रास्ता Navigation: भोपाल एम्स अब...

Crisis: अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का संकट

ऊंचे दामों पर खरीदने को मजबूर परिजन, नगर परिषद ने वन विभाग...