Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Missing: चेन्नई से इंदौर आते वक्त लापता हुई युवती का मोबाइल जयपुर में मिला
Uncategorized

Missing: चेन्नई से इंदौर आते वक्त लापता हुई युवती का मोबाइल जयपुर में मिला

चेन्नई से इंदौर आते वक्त लापता हुई

CCTV में पति के साथ दिखी

Missing: इंदौर। चेन्नई से हमसफर एक्सप्रेस में इंदौर आ रही एक 25 वर्षीय युवती चांदनी पति नितिन सिंगी लापता हो गई है। युवती का मूल निवास इंदौर है, जबकि ससुराल चेन्नई में है। 28 मई को उसे चेन्नई से इंदौर के लिए रवाना किया गया था, लेकिन वह 29 मई को ट्रेन से उतरते समय गायब हो गई।

जयपुर में मिली मोबाइल लोकेशन

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस को 30 मई की शाम 7 बजे चांदनी के मोबाइल की लोकेशन जयपुर में मिली। लोकेशन मिलने के पांच मिनट बाद ही मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद से संपर्क नहीं हो पाया है।

चेन्नई स्टेशन के CCTV में पति के साथ दिखी

परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए चेन्नई रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में चांदनी पति नितिन के साथ प्लेटफॉर्म की ओर जाती दिखाई दी। फुटेज में वह ट्रेन के बी-7 कोच की सीट संख्या 71 पर बैठती भी नजर आ रही है।

बैतूल तक था संपर्क, फिर बंद हो गया मोबाइल

परिजन के मुताबिक, चांदनी ने 29 मई की सुबह 8 बजे कॉल कर बताया था कि वह बैतूल पहुंच गई है और दोपहर 2 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। लेकिन जब ट्रेन इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर पहुंची, तो वह उसमें नहीं थी और मोबाइल भी बंद मिला।

राज्यवार जांच की जरूरत

हमसफर एक्सप्रेस के रास्ते में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई बड़े स्टेशन आते हैं। ऐसे में इटारसी, भोपाल, रतलाम जैसे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगालना चुनौतीपूर्ण लेकिन ज़रूरी होगा।

जीआरपी और चेन्नई पुलिस कर रही जांच

जीआरपी इंदौर के अनुसार, चूंकि युवती चेन्नई से रवाना होने के बाद लापता हुई है, इसलिए गुमशुदगी की FIR चेन्नई में दर्ज की गई है। चेन्नई पुलिस और जीआरपी इंदौर दोनों मिलकर जांच कर रहे हैं। परिजन भी लगातार दोनों से संपर्क में हैं।

पति राजस्थान मूल का

जानकारी के अनुसार, चांदनी के पति नितिन का मूल निवास राजस्थान है, लेकिन वर्तमान में वह चेन्नई में स्टेशनरी का व्यवसाय करता है। जयपुर में मोबाइल की लोकेशन मिलने को लेकर भी पुलिस जांच की दिशा में यह तथ्य अहम माना जा रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...